प्रेमचंद की प्रमुख कहानियाँ



हिन्दी साहित्य के ऐसे कथाकार का नाम है ,जिनसे सामान्य से सामान्य व्यक्ति भी परिचित है। जिस प्रकार कविता के क्षेत्र में तुलसीदास ने जनमानस को दिशा दिखाई है,उसी तरह उपन्यास और कहानी के क्षेत्र में प्रेमचंद जी ने सामान्य पाठक को दिशा-गति दी। उन्हें उपन्यास सम्राट की उपाधि प्राप्त है ,किंतु वे जितने बड़े उपन्यासकार थे ,उतने ही बड़े कहानीकार थे।


प्रेमचंद जी ने सामाजिक ,राजनीतिक एवं आर्थिक यथार्थ को केन्द्र में रख कर मानवीय संवेदना और हिन्दी कथा - संसार से देवता ,राजा और ईश्वर को अपदस्थ करके दीन,दलित ,शोषित प्रताड़ित मनुष्य को नायक के पद पर प्रतिष्ठित किया , यह उनका युगांतकारी कार्य था। इसीलिए उनके समय को हिन्दी कथा साहित्य में 'प्रेमचंदयुग'के नाम से जाना जाता है।यहाँ पर उनकी कुछ महत्वपूर्ण कहानियाँ दी जा रही है । आशा है, आपको इन कहानियों द्वारा प्रेमचंद के कथा संसार को समझने में सहायता मिलेगी ।

आप इस पुस्तक को यहां से डाउनलोड करें, खुद पढे़ एवं अपने मित्रो को भी पढ़ने के लिये वितरित करें.
मुझे आपके सुझावों की प्रतीक्षा है.